Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:18 AM

शराब विरोधी सम्मेलन 23 जनवरी 2023 को इन्दिरा नगर, लखनऊ में आयोजित ।

हफ़ीज अहमद को


कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।


शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक शाकिर अली उस्मानी ने बताया कि 23 जनवरी 2023 को इन्दिरा नगर, लखनऊ में शराब विराधी सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें सभी जिलों से 5-5 लोगों को प्रतिनिधि के तौर पर बुलाया गया है सम्मेलन में उ0प्र0 सरकार से मांग की जायेगी कि जिस तरीके से उ०प्र० में उ0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लाटरी पर प्रतिबन्ध लगाया था ठीक उसी तरीके से उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से अपेक्षा की जाती है कि ये भी उ०प्र० में शराब पर प्रतिबन्ध लगाकर ऐतिहासिक कार्य करेंगे । चूंकि बिहार और गुजरात में पहले से ही शराब पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है इसलिये उ0प्र0 के मुख्यमंत्री को गुजरात और बिहार का अनुशरण करना चाहिये ।उस्मानी ने आगे बताया कि सम्मेलन में शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मा० दीपक मालवीय महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजिका सुभाषिनी चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, आर० एस० मानव, विष्णु प्रकाश सोनकर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे ।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap