Tranding
Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM

हरपुर पकड़ी ग्राम सभा में खलिहान के पास खेत मे अजगर साँप निकलने से दहशत का माहौल।

सिसवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर पकड़ी ग्राम सभा में खलिहान के पास रखी दुर्गा पंडाल के निकट खेत में अजगर सांप आ गया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

आपको बता दें कि ग्राम सभा हरपुर पकड़ी और घीवहां में खलिहान पर रख दुर्गा मंदिर पंडाल के पास खेत के तरफ रज्जाक अली पुत्र सादिक अली निवासी हरपुर पकड़ी की बकरी घास चर रही थी । तभी गन्ने के खेत से बकरी की आवाज सुनकर पंडाल के पास मौजूद लोग देखने के लिए दौड़े तो सभी देख कर दंग रह गए।

कारण यह था कि वहां पर एक अजगर सांप उस बकरी को निगल रहा था। इसके बाद वहाँ पर मौजूद राजन नाम के व्यक्ति द्वारा वन विभाग को फोन कर इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर सांप को ढूंढना शुरू किया लेकिन पास में धान का खेत व गन्ने का खेत होने के कारण अजगर सांप को इस टीम द्वारा पकड़ा नहीं जा सका और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम वापस चली गई।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap