Tranding
Wed, 03 Jun 2026 02:36 PM

10.6 किलोग्राम गांजा साहित स्कूटी पकड़ाया, 4 लाख मूल्य आंका गया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

भंगहा थाना की पुलिस ने स्कूटी में छिपाकर रखी गई 10.630 किलोग्राम गांजा समेत 1 तस्कर को गिरफ्तार किया।गंजा जब्ती की कार्रवाई रात्रि के समय बताई गई है।थानाअध्यक्ष, रोशन कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना पर देर रात्रि में इस पर कार्रवाई करके सफलता मिली है।

हाईवे सड़क पर एक युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया हालांकि पुलिस टीम को देखते ही वह स्कूटी छोड़कर भागने लगा,किंतु पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया स्कूटी की तलाशी के दौरान वाटरप्रूफ पैकेट से गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर गोपालपुर थाना के डुमरा गांव निवासी,अनिल कुमार यादव बताया गया है। जबत गांजा काअंतरराष्ट्रीय कीमत 4.25 लाख बताई गई है।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

India khabar
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap