Tranding
Sun, 15 Mar 2026 08:37 AM

दावत ए इफ्तार का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है, सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक यह इफ्तार पार्टी गंगाजमुनी तहजीब का द्योतक है। इसी क्रम में,स्थानीय नगर थाना क्षेत्र कब दुआर देवी चौक के पास इदारा ए अदब इस्लामी हिन्द बेतिया की ओर से,सचिव इदारा अदब इस्लामी हिन्द बेतिया,फहीम हैदर नदवी के आवास पर दावत ए इफ्तार काआयोजन किया गया। इस अवसर पर ईदारा ए अदब इस्लामी हिन्द बेतिया के अध्यक्ष,डाक्टर मोहम्मद कमरुज्जमा क़मर ने कहा कि रमजानुल मुबारक के इस पवित्रअवसर से दावत ए इफ्तार का रिवाज़ आम है इस से लोगों में समानता, सहिष्णुता,भलाई व सहानुभूति की भावना जागरूक होता है,ऐसी दावत न सिर्फ समानता का संदेश देती है, बल्कि इस से कौमी यकजहती को मजबूती भी मिलती है।सचिव इदारा ए अदब इस्लामी हिन्द बेतिया फहीम हैदर नदवी ने कहा कि रमजानुल मुबारक सभी महीनों का सरदार है लगातार एक महीना के रोज़ा और इबादत से इंसान का संकल्प, विचार,और योजना मजबूत होती हैं,जो इंसान के मुक्तकी और परहेज़गार बनने में सहयोगी है।इस दावत में अमीर ए मक़ामि जमात ए इस्लामी हिन्द बेतिया के मोहम्मदअली,जमात के खाज़िन,जाने आलम, प्रोफेसर डॉक्टर जफर इमाम, प्रोफेसर सैयद एजाज अहमद, डॉक्टर एम आरिफ, डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन ज़ाकिर, हेड मास्टर, मुजीबुर्रहमान, जर्नलिस्ट और पत्रकार, सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद मनीष कुमार, सरफराज आलम, इंतिखाबआलम, नसीम हैदर,शमीम हैदर, शोएब आलम, जावेदअहमद, असगर इमाम, तारिक हुसैन, जाहिद अख्तर,शाहनवाज आलम,अबुल हसन,हाफिज शमीम अहमद, हामिद रेजा, निकेत कुमार ,संदीप कुमार मजीद हुसैन, मोहम्मद फरहान,दीपक कुमार, नौतन,सुनील कुमार,अर्श वसीम,आसिम वसीम, अहमद बशीर, फिहा फहीम, फिल्जा फहीम,वसीम रज़ा, मोहम्मद अशफाक, तारिक अनवर,मोहम्मद साकिब, आदि सम्मिलित हुए।

इफ्तार पर बैठे दस्तरखान पर सभी लोगों ने देश की खुशहाली,सांप्रदायिक एकता देश के विकास करने के रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए लोगों ने मिलकर दुआ की। इफ्तार के लिए सजे दस्तरखान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से लोग रोजाइफ्तार किये।इसअवसर पर एक खुशनुमा माहौल,आपसी भाईचारगी का सबूत देखने को मिला।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap