Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:16 AM
धार्मिक / Feb 25, 2024

परतावल कोट धाम मंदिर पर वेद मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकली..

रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल वल्लभनगर (तिवारी टोला) में स्थित कोट धाम कोट की भगवती माता के मंदिर पर श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ आज वेद मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकला।

कलश यात्रा में 1108 कलश के साथ बल्लभनगर (तिवारी टोला) से होते हुए परतावल चौक स्थित हठ्ठी माता के मंदिर पर कन्याओं ने कलश भरकर पुनः पैदल कोट धाम मंदिर पर वापसी की।

इस दौरान जगह जगह प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग दिया बहुत ही भव्य तरीके से आज कलश यात्रा संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

परतावल चौक स्थित राज गैस सर्विस पर युवा नेता राजनारायण के द्वारा भी जलपान की व्यवस्था की गई थी।

इस कलश यात्रा में प्रजेश कृष्ण त्रिपाठी, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, योगेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, भाष्कर राम त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, पंकज कृष्ण त्रिपाठी, करुणाकर राम त्रिपाठी, रजत कृष्ण त्रिपाठी,डॉ. शशिविन्द मिश्रा, दुर्गा दत्त पांडेय, सुनील पांडेय, रतन पांडेय, राजनारायण, गोरखनाथ यादव, शुभलक्ष्मी सिंह सहित लगभग 6000 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap