Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:26 AM

डीएम के निर्देश पर एसडीओ ने अलाव जलाये जाने का किया निरीक्षण।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा जमालपुर प्रखंड के नगर परिषद एवं अंचल क्षेत्रों में ठंड के मद्दे नजर अलाव की की गई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। 

इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर स्टेशन, 6 नंबर गेट सहित अन्य स्थलों पर किए गए अलाव की व्यवस्था देखी गई। अलाव के पास एकत्रित लोगों ने बताया कि ठंड से बचने हेतु अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से बहुत ही सराहनीय है। इससे हम गरीब लोगों को इस भीषण ठंड में काफी मदद मिल रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय धन्यवाद के पात्र हैं। अंचल क्षेत्र के भी कई स्थानों का निरीक्षण किया गया जहां लोग अलाव से खुद को ठंड से बचाते नजर आए।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap