Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:35 PM

अधिवक्ताओं से रूबरू हुए नए जिला जज,त्वरित न्याय दिलाना ही प्राथमिकता।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय व्यवहार न्यायालय में नए योगदान किए,जिला जज त्रिलोकी दुबे ने न्यायालय के अधिवक्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है। त्वरित न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बार और बेंच के आपसी सहयोग एवं सामंजस्य से ही न्याय संभव है।उक्त बातें जिला जज,त्रिलोकी दुबे ने पहली बार वकीलों से रूबरू होते हुए,स्वागत समारोह में कही। जिला जज,जिला विधि संघ के सभागार में अधिवक्ताओं के द्वारा नव पदस्थापित,जिला जज के योगदान के पश्चात एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था,इस मौके पर जिला जज ने अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला विधि संघ केअध्यक्ष, विनोद मिश्रा ने कहा कि वादों के निष्पादन में बार और बेंच का तालमेल होना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने जिला जज का स्वागत करते हुए कहा के अधिवक्ताओं के तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके लिए जिला विधि संघ के सभी अधिवक्ता संकल्पित हैं। पूर्व में भी संघ केअधिवक्ताओं द्वारा सहयोग करने की आश्वासन दिया गया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap