Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:01 AM
अपराध / Jul 05, 2023

दिल्ली पुलिस बेतिया पहुंचकर अपहर्ता को गिरफ्तार कर ट्रांसिट पर लेकर दिल्ली गई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दिल्ली से आई पुलिस ने नगर थाना से संपर्क कर एक अपहर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के संबंध में,नगर थाना प्रभारी, राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि बसवरिया घुशुकपुर निवासी,अरबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया,उसके ऊपर दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से स्कूल के लिए निकली नाबालिक बच्ची को नशा खिलाकर अपहरण करने काआरोप है।नगर थाना अध्यक्ष,राजीव कुमार ने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम बेतिया पहुंचकर पुलिस के सहयोग से अरबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को विगत 5 महीने से उसकी तलाश थी। गिरफ्तार अरबाजअंसारी को सीजीएम यहां उपस्थित के बाद पुलिस ने ट्रांजिट की अर्जी दी है, इसके बाद ट्रांजित लेकर दिल्ली पुलिसअरबाजअंसारी को लेकर वापस दिल्ली चली गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap