Tranding
Sat, 30 May 2026 08:04 AM
शिक्षा / Dec 11, 2023

भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनी कवि सुब्रमण्यम की जयंती।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय भाषा उत्सव मना। तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया। व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके भाषा के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद में चित्र पर पुष्प अर्पित करके जीवनी पर चर्चा की गई। माडल प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम में बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पौली में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) जनार्दन यादव ने कहा कि सुब्रमण्यम भारती की कविताओं में उनका देश प्रेम, नारी के प्रति सम्मान और समाज में सभी के प्रति संवेदना दिखाई देती है। तमिल के अलावा हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत आदि भाषाओं का भी अच्छा ज्ञान था। मातृभाषा तमिल होने के कारण तमिल से उन्हें विशेष लगाव था।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर में जयंती पर प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने कहा कि अपनी रचना से महाकवि के रूप में ख्याति अर्जित किया। कक्षा छह के आकाश व विनय, कक्षा सात की संजना, कक्षा आठ की अनीता ने गीत, कविता प्रस्तुत किया। सहायक अध्यापक मधु यादव के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। अनुदेशक वंदना के साथ विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap