Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:16 PM
अपराध / Jun 25, 2023

दहेज दानव ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब किया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक दहेज दानव ने दहेज के लिएअपनी नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया।घटना के संबंध में, संवाददाता को जानकारी मिली है कि जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहां पटजीर्वा पंचायत के कोलवा घाट वार्ड नंबर 1 की घटना है। नवविवाहिता की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खोजने का प्रयास कर रही है, अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। नवविवाहिता की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिएअपनी बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।मृतका की मां मीना देवी ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी प्रतिमा कुमारी की शादी 6 मई 2023 को कोलाघाट वार्ड नंबर एक निवासी,लखन मुखिया से की थी,शादी में दहेज में बाइक के साथ बहुत आवश्यक सामान भी दिया गया था,फिर भी इन लोगों का दहेज में गाड़ी की मांग की जा रही थी,जिसके लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था,इसी प्रताड़ना के क्रम में मेरी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

श्रीनगर थानाअध्यक्ष,अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि अभी मृतका के नैयर वालों से कोईआवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाईशुरू कर दी जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap