Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:07 PM

बाराचट्टी के सुलेबट्टा के मैदान में 19 व 20 जून को होगा पर्यावरण मेला का आयोजन।

पर्यावरण मेले के माध्यम से परंपरागत खेती किसानी व कौशल को दी जाएगी बढ़ावा- फादर अंटो

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सुलेबट्टा के प्रांगण में आगामी 19 व 20 जून 2023 को पहली बार पर्यावरण मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न पर्यावरणविदों द्वारा स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण , प्रकृति और परंपरागत खेती ,प्रयोग व चुनौतियां तथा इसकी रक्षा में नागरिकों की भागीदारी विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस मेले के दूसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री व स्थानीय बोधगया राजद विधायक कुमार सर्वजीत भी शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए लोक मंच के निदेशक फादर अंटो ने पत्रकारों को बताया कि पर्यावरण की रक्षा के मुद्दे सरकारी तौर पर उठाए जाते हैं लेकिन इस बात के लिए स्थानीय तौर पर जागरूकता की कमी है। इसके लिए हमें स्थानीय नागरिकों की मदद से पर्यावरण की रक्षा,परंपरागत व जैविक खेती ,भूले बिसरे भोजन, स्थानीय विज्ञान को लेकर मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत इन क्षेत्रों में कोई नई खोज और प्रयोग किए गए हो अथवा इससे जुड़े विशेषज्ञ हो वे भाग लेगें। मेले में इन विषयों से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शनी भी होगी। साथ ही चार पांच गोष्ठियां भी आयोजित होगी। जिससे लोग अनुभव और अपना ज्ञान का शेयर करेंगे। साथ ही कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से हमें कोई गुरेज नहीं हैं,लेकिन लुप्त हो रहे परंपरागत संसाधनों को सुरक्षा देने व परम्परागत कौशल को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। इस मेले में बोधगया की संस्था जीवन संगम, लोकमंच ,सहोदय ट्रस्ट ,मजदूर किसान संघ और जन संसाधन केंद्र से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों में लोक मंच के विनोद दास, बृज रविदास, रामाशीष पासवान, संगीता कुमारी, रेखा देवी आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap