Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:50 AM

तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन ने अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र से प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री को किया सम्मानित।

अवधेश कुमार श्रीवास्तव 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 


विगत दिनों 7 जनवरी 2023 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन में आमंत्रित मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी उच्च न्यायालय इलाहाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा मानवाधिकार पर संकलित पुस्तक का विमोचन व संगठन के राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटनोपरांत संगठन व समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

अपरिहार्य कारणों से कुछ अति विशिष्ट योगदान देने वालों के अनुपस्थिति के परिणाम स्वरूप उन्हें मा.न्यायमूर्ति द्वारा वितरित प्रशस्ति पत्र को तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष/महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश संयोजक ध्रुव नारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र मिश्रा मंत्री जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन गोरखपुर, प्रदेश संगठन मंत्री ई. आर.के श्रीवास्तव , कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र प्रकाश मणि, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता प्रतिनिधिमंडल द्वारा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी एवं महामंत्री मनोज कुमार यादव को माल्यार्पण कर अंतर्राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र व मानवाधिकार जागरूकता पर विमोचित पुस्तक को प्रदान कर सम्मानित करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बैजू प्रसाद गुप्ता,मेयर नेपाल,सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर सी पी गुप्ता,फातिमा खातून अंसारी, डिप्टी मेयर नेपाल, प्रोफेसर गोविंद पांडेय, अधिष्ठाता एम.एम.एम.प्रौ. वि.गो., प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे "राजू", राज्य विधिक सलाहकार रवि शंकर कनौजिया एडवोकेट उच्च न्यायालय इलाहाबाद,महराजगंज जिला अध्यक्ष जाकिर अली, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी के साथ साथ अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मानित अतिथि एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap