Tranding
Sat, 07 Nov 2026 10:29 PM

भूमि पर्चाधारियों को भूमि उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन से उठी मांग।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बकुलहर मठ के 413 एकड़ भूमि की पर्चा मिले,पर्चाधारियों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से होने लगी है, साथ ही मठ के जमीन को सरकारी कब्जे से मुक्त कराएं, नहीं तो पर्चाधारी एकजुट होकर उस पर कब्जा कर लेंगे।उक्त बातें कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य,का.प्रभु राज नारायण राव ने कही है।

उन्होंने संवाददाता को बताया कि अजीत सरकार का 25 वां शहादत दिवस है,इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि हमें पर्चा मिला है तो जमीन भी चाहिए,हम बिना जमीन लिए चैन से नहीं बैठ सकते हैं, इस मांग को लेकर हम सभी डीएम के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। आशा है कि प्रदर्शन के बाद जमीन पर कब्जा मिलेगा। सभा कीअध्यक्षता,चांदसी यादव ने की। सभा को कांoहरेंद्र प्रसाद, शंकर कुमार राव,रामा यादव, शिवनाथ राय,शिव शंकर पांडे ने अपने अपने विचारों को रखा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap