Tranding
Sat, 30 May 2026 01:50 PM

उभांव पुलिस ने अपहरण व पाक्सो में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने अपहरण व पाक्सो में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार (22.03.2025) को उभांव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह व हमराहियों उपनिरीक्षक सूरज पटेल और कांस्टेबल गणेश यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर उभांव थाने पर पंजीकृत मु०अ०स० 51/2025 धारा 137(2),61(2)ए,65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अजय चौहान पुत्र तारकेश्वर चौहान निवासी मलप हरसेनपुर खपटही नई बस्ती थाना नगरा जनपद बलिया को तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया से पूर्वाह्न 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध उभांव थाने में विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap