Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:29 PM
अपराध / Apr 30, 2023

मां बेटी दबंगों के भय से गांव छोड़ने पर हुए मजबूर।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दबंगों की दबंगई को देखते हुए और हमेशा मारपीट होने के कारण एक गांव पराऊटोला की मां बेटी दबंगों के भय से गांव छोड़ने पर मजबूर हो गई है, इसके पूर्व में दबंगों के द्वारा उनकी पिटाई मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है,इस मामले में पीड़िता ने डीआईजी व एसपी से गुहार लगाई है,हालांकि लोरिया थानाअध्यक्ष,कैलाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि अभी तक किसी के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हो सका है, इधर पीड़ित महिला ने चंपारण रेंज के डीआईजी,एस पी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि 30 मार्च की सुबह 8:00 बजे उनके गांव के 10 लोग घर में घुस गए,महिला तथा उनकी गर्भवती पुत्री को बाल पकड़कर गाली देते हुए सड़क पर ले गए,वहां पर इन लोगों ने मारपीट की। पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक आरोपी छोड़ कर भाग गए,फिर पुलिस के जाते ही आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी,आरोपी के दबंगई के चलते महिला,बेटी,बहु व पति के साथ गांव छोड़कर दूसरे जगह जाने पर मजबूर हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है,पूरे परिवार को दबंगों के द्वारा कई बार तंगतबाह किया गया जा चुका है,मगर पुलिस प्रशासन है कि कोई सहायता नहीं कर रही है,साथ ही दबंगों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही है,जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap