Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:50 PM

असंगठित क्षेत्र के औद्योगिक बंदी को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के बैनर तले देश व्यापी हड़ताल।

भारत समाचार एजेंसी

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

 असंगठित क्षेत्र के औद्योगिक बंदी को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के बैनर तले आज देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में दादा नगर चौराहे पर इंटक, एटक, एच एम एस, सीटू, एक्टू, ए आई यू टी यू सी, टी यू सी सी, रक्षा, पोस्टल , बीमा रेलवे आदि प्रतिष्ठानों ने और किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 7 बजे से न्यूनतम वेतन 26000, ठेकेदारी प्रथा बंद हो, 8 घंटे काम, वर्ना होगी नींद हराम, लेबर कोड रद्द करो, ओ पी एस लागू करो आदि नारों से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन स्थल रास्ता जाम किए जाने पर पर पुलिस कर्मियों से कार्यकर्ताओं की नोंक झोंक भी जिसे मज़दूर नेताओं ने बिगड़ते माहौल को संभाला। 

प्रदर्शन स्थल पर नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को न्यूनतम वेतन से भी कम देकर उनसे 12 घंटे काम कराया जा रहा है। जिससे उन्हें मज़बूरीवश अपने परिवार का पालन करना पड़ रहा है। हमने न्यूनतम वेतन रु 26000 की मांग करते हैं।

 प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संयोजक असित कुमार सिंह,पी एस बाजपेई, नीरज यादव, योगेश ठाकुर, राजीव खरे, राणा प्रताप सिंह, आर डी गौतम, रामप्रकाश राय, सुलेखा तिवारी, नीलम तिवारी, उमेश शुक्ला, मो वशी, दुर्गेश वर्मा अंशू, रामप्रकाश राय, चन्दन सिंह, अशोक तिवारी, उमाकांत,नवनीत यादव, डॉक्टर राजेश सिंह, विजय कुमार, सीमा कटियार, विनोद पांडे, राम सिंह, आर के विश्वकर्मा, अतर सिंह, अमित केसरवानी, जयपाल सिंह यादव, गोविंद नारायण, जगन्नाथ साहू आदि ने विचार व्यक्त किए।


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap