Tranding
Sun, 31 May 2026 09:59 AM

भीमपुरा थाना अंतर्गत पचमा गांव में ट्रैकटर पलटने से चालक की मौत।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

भीमपुरा, बलिया।

भीमपुरा थाना अंतर्गत पंचमा गांव में प्रातः 7:00 बजे हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर मालिक चालक त्रिलोकी पाल की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि त्रिलोकी पाल पुत्र विक्रमपाल उम्र 42 वर्ष निवासी पंचमा थाना भीमपुरा जनपद बलिया प्रातः 7:00 बजे अपने घर से स्वयं के ट्रैक्टर को लेकर भूसा लाने हेतु कहीं जा रहे थे कि गांव में ही पोखरी के पास मोड़ से ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गई जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को हटाकर त्रिलोकी को बाहर निकला तब तक बहुत देर हो चुकी थी, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी अनीता एक पुत्री और तीन पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap