Tranding
Sat, 30 May 2026 03:22 PM

13 मई को होने वाले मतदान दिवस के लिए चौपाल का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में तथा चौपाल के संचालन का काम वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया ,जनपद कार्यालय पर लोकतंत्र के महापर्व 13 मई को होने वाले मतदान दिवस के लिए एक चौपाल लगाई गई जिसमें सभी नागरिकों से शतप्रतिशत मताधिकार के लिए अपील की गई । इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री इं कोमल सिंह ने कहा की लोक तंत्र का प्राण तत्व मताधिकार होता है अगर लोकतंत्र से मतदान प्रकिया हटा दी जाये तो लोकतंत्र का कोई मतलब नही रहता है इसलिए भारत के हर नागरिक को अपना शतप्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ।इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर की पूरी टीम के साथ-साथ जी एस टी आफिस/ वाणिज्यकर के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap