Tranding
Sat, 30 May 2026 06:31 AM
अपराध / May 24, 2026

आपसी रंजिश में पाटीदार ने अपने पड़ोसी आयुष राय को गोली मारकर किया घायल।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

सिकंदरपुर थानांतर्गत हरनाटार में आपसी रंजिश में धनंजय राय ने अपने पड़ोसी आयुष राय उर्फ नारियल पर गोली चला दी।जिसमें नारियल राय को कोहनी में चोट लगी है।घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को देर रात एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार (23.5.2026) को रात्रि करीब 10.55 बजे सिकंदरपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरनाटार निवासी आयुष राय उर्फ नारियल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके पटीदार ने उस पर फायर किया, जिससे उसके बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी है, तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। साथ ही प्रथम दृष्टया जो पूछताछ में आया है, बकौल आयुष राय, उसके घर के सामने रहने वाले पटीदार धनंजय राय के द्वारा यह घटना कारित की गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर धनंजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस आयुष राय के परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही में जुटी है। साथ ही पुलिस द्वारा संपूर्ण घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है। मौके पर शांति है, और घायल आयुष राय की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
6

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap