Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:52 PM

जिला पदाधिकारी ने किया चौसा प्रखंड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्ट।

मधेपुरा, बिहार।

जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरनजोत सिंह द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा प्रखंड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रखंड -सह -अंचल परिसर का निरीक्षण किया गया ,तदोपरांत सभी संबंधित पदाधिकारियों /कर्मीयों के साथ बैठक की गई। बैठक में पदाधिकारियों के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में नवनिर्मित भवनों के निर्माण कार्य एवं कर्मियों की कमी से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया। इसी क्रम में चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही रसलपुर धुरियाँ ग्राम पंचायत अंतर्गत ITI ,पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं पंचायत सरकार भवन रसलपुर धुरियाँ का भ्रमण किया गया एवं BIADA हेतु अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मौक़े पर अनुमंडल पदाधिकारी , उदाकिशुनगंज एस जेड हसन, OSD चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap