Tranding
Sat, 09 May 2026 08:43 AM

महाड़़ सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर संकल्प सभा का आयोजन

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया। लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान बिहार के तत्वाधान में जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित दरबार गांव में महाड़ सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकमंच के निदेशक फादर अंटो ने कहा कि महाड़ आंदोलन के शतक पूरा करने के बाद भी दलितों के साथ आज भी छुआछूत बरकरार है ।संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने 20 मार्च 1927 को ऐतिहासिक महाड़ तालाब सत्याग्रह शुरू किया था। यह आंदोलन सार्वजनिक तालाब से दलितों को पानी पीने के अधिकार के लिए था, किंतु विडंबना है कि वर्ण व्यवस्था के आधार पर मौजूद समाज में उच्च नीच और छुआछूत की परंपरा मौजूद है। उन्होंने लोगों से समतावादी समाज गढ़ने का संकल्प लेने की अपील की ।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के प्रांतीय संयोजक कारूजी ,पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता, मानववादी नेता श्याम बिहारी यादव, शिक्षक विवेक कुमार, समाजसेवी फुलदेव यादव ,परमेश्वर यादव, मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा ,अर्जक संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ,राजेंद्र मंडल, महेंद्र पासवान, दिनेश प्रसाद समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किया।संकल्प सभा की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनाथ प्रसाद एवं संचालन विनोद कुमार दास ने की।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap