Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:54 AM

18 अप्रैल से सभी टीसी सर्वेक्षित दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर लगाया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर, बिहार।

 आज उक्त विषय पर संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की गयी। जिला स्तर पर चिन्हित 0 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जाँच सह मूल्यांकन, दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी। अब तक 6 हजार से अधिक सर्वेक्षित दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं पोर्टल पर इंट्री करने का कार्य किया जा रहा है । इसके लिए सभी प्रखंडों में पंचायत कलस्टर के आधार पर विशेष शिविर भी लगाया जायेगा। जिसमें शिक्षक पदाधिकारी को निदेश दिया गया की अपने रिसोर्स शिक्षक के माध्यम से शिविर में बच्चों को निर्धारित तिथि एवं समय पर मोबीलाईज करेंगें। जिला मुख्यालय से चिकित्सों की टीम दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए बनाई गयी है। सिविल सर्जन शिविर में चिकित्सों की उपस्थिति को सुनिश्चित करायेगें। प्रखंड लेवल पर आंगन बाड़ी सेविका, विकास मित्र भी शिविर तक लाभार्थियों को लाएगें। पूर्वाह्न 07 बजे से 11 बजे तक शिविर संचालित रहेगें। सिविर के नोडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी होगें। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी माॅनेटेरिंग करेगें। बैठक में शिक्षा पदाधिकारी, अस्पताल अधीक्षक, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी एवं आईसीडीएस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
203

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap