Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:16 PM

गुजरात के सड़क हादसे में हुई एक मजदूर की मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिले के युवकों और मजदूरों की मौत दूसरे राज्यों में कमाने जाने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी दुखद घटना होती है,जिससे परिवारजनों का आर्थिक,शारीरिक,सामाजिक हानि होती है,मगर मजबूरी भी है कि यहां नौकरी नहीं मिलती है,बेरोजगारी की समस्या इतनी है कि ऐसा करना ही पड़ता है।

इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज स्थित कृषि बाजार समिति पानी टंकी,वार्ड संख्या 3 का एक युवक जिसका नाम, आजाद मियां,उम्र 30वर्ष, पिता,कलीम मियां के रूप में किया गया है। परियों ने संवाददाता को बताया कि आजाद मियांअहमदाबाद के जालीसर थाना क्षेत्र में कारखाना चलता था,सुबह अपने घर से कारखाना के लिए निकला,इसी दौरान रास्ते में कंटेनर की चपेट मेंआ जाने से दुर्घटना से उसकी मौत हो गई,मृतक के तीन बच्चे है,ईद के मौके पर घर आने वाला था,देर शाम जालीसर थाना के पुलिस ने सूचना दी कि आजाद मियां की मौत सड़क हादसे में हो गई है।आजाद का शव लेने के लिए परिजन गोरखपुर के लिए निकल गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap