Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने तालाब निर्माण की राशि बिचौलिए को किया भुगतान

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में दायर किया गया परिवाद।

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा दिवनियां पंचायत के गोसाई पेसरा गांव में 15वें वित्त योजना से निर्मित तालाब की राशि का भुगतान पंचायत समिति सदस्य के बिना जानकारी व बिना अनुशंसा के बिचौलिए के हाथों भुगतान कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 15वीं वित्त की योजना से बनाए गए तालाब की कुल राशि 8.19 लाख रुपया है। जिसे पंचायत के ही बिचौलिया अवध कुमार को भुगतान कर दिया गया है। बताते हैं कि यह योजना 2 वर्ष पहले पूर्व मुखिया के द्वारा मनरेगा से उड़ाही की गई थी। इस आशय की शिकायत जब स्थानीय पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमारी देवी ने संबंधित पदाधिकारी से जानकारी लेनी चाहीं। तो उन्हें कहा गया कि 'जहां शिकायत करना हो करो, मेरे पास मत आओ'।इधर इस सिलसिले में पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमारी देवी ने स्थानीय अनुमंडल लोक शिकायत निवारण शेरघाटी में एक परिवाद दायर की है। जिसकी सुनवाई की तिथि आगामी 13 मार्च 2023 को मुकर्रर की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
292

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap