Tranding
Fri, 29 May 2026 08:40 PM

बेतिया मंडल कारा में कैदी की हुई मौत,शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेजा गया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय मंडल कारा बेतिया में एक कैदी की मृत्यु हो जाने के उपरांत उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। संवाददाता को पता चला है कि मृत कैदी बहुत दिनों से बीमार चल रहा था,मंडल कारा के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, कई बार बच्चे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज भी हुआ,अचानक आज सुबह उसकी तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई, मंडल कारा प्रशासन उसके पोस्टमार्टम कराने हेतु जीएमसीएच भेज दिया है,अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु काअसल कारण पता चल सकेगा।मृत कैदी बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव निवासी, मोहन शाह का 32 वर्षीय पुत्र, अशोक कुमार बताया गया है। वह पिछले 5 साल से मंडल कारा में बंद था,जो एटीएम मशीन चोरी और मादक पदार्थ मामले में 2019 से जेल में था,पिछले सप्ताह ही मादक पदार्थ मामले में 10 साल की सजा हुई थी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। मंडल कारा प्रभारीअधीक्षक,नीतीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि अशोक की तबीयत खराब थी जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,इलाज के बाद वह फिर वापस मंडल कारा आ गया,फिर सुबह उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे फिर अस्पताल में भेजा गया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत कैदी अशोक की मां इंदु देवी ने संवाददाता को बताया कि मृतक की तबीयत खराब थी,पुलिस इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा था,लेकिन ठीक से इलाज नहीं हो पाया,पुलिस जेल लेकर चली गई,आज सुबह उसे मृत अवस्था में जीएमसीएच बेतिया लाई थी,जहां उसकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap