Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:27 PM

हस्तशिल्पकारों को मिला नि:शुल्क विद्युत चालित चाक।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

टेराकोटा के हस्तशिल्प कारिगरों को हस्तचालित चाक के बजाय विद्युत चालित चाक का प्रयोग करने के लिए विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में वाराणसी स्थित हस्तशिल्प सेवा केन्द्र की ओर से 50 हस्तशिल्प कारिगरों को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक का वितरण सहायक निदेशक हस्तशिल्प सरोज कुमार सिंह ने किया । क्षेत्र के‌ जंगल सुभान अली शाह स्थित एसएमए मेमोरियल कालेज के सभागार में आयोजित उन्नत औजार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार टेराकोटा के हस्तशिल्प कारीगरों को इस क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शिल्पकारों को मुफ्त में मोटराइज्ड पाटर व्हील का वितरण कराया जा रहा है । हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि एनएचडीपी के अधीन अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के अंतर्गत औरंगाबाद, एकला व गुलरिया आदि गांवों के चयनित राधा, संजू प्रजापति, गुड़िया देवी, अनिषा प्रजापति, रामदरश व जनार्दन सहित 50 टेराकोटा शिल्प के हस्तशिल्पियों में से 15 महिला व 35 पुरुष को बिल्कुल नि:शुल्क उन्नत औजार के रूप में बिजली से चलने वाला चाक दिया गया है । इस अवसर पर टेराकोटा शिल्प के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुलाब चन्द्र व राज्य पुरस्कार विजेता पन्ने लाल व अखिलेश चन्द्र ने लोगों को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन हैंन्डीक्राफ्ट प्रोड्यूसर्स लिमिटेड के निदेशक सुनील साहनी व देवी प्रसाद त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर संदीप मिश्रा, अनूप सिंह, परवेज अंसारी व रजही निराला सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap