Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:40 AM

दिव्यांग पति-पत्नी को मिला एक-एक लाख रूपये का अनुदान

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अधीन दिव्यांग पति-पत्नी,राजेश शर्मा उनकी पत्नी,चांदनी देवी को जिलाधिकारी, कुंदन कुमार से एक-एक लाख रूपये का अनुदान प्राप्त कर आज काफी खुश दिखें तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए। बौनेपन का दिव्यांगता होने के कारण मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का अलग-अलग लाभ पति-पत्नी राजेश शर्मा एवं चांदनी देवी दोनों को दिया गया। राजेश शर्मा लौरिया प्रखंड के सिंहपुर सतवरिया पंचायत के निवासी है। 

जिलाधिकारी द्वारा अनुदान राशि के सदुपयोग के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने बताया कि वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। इस कार्य में जिला प्रशासन की मदद की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग चनपटिया स्टार्टअप जोन में रोजगार शुरू कर करना चाहते हैं। उनका घर चनपटिया स्टार्टअप जोन से मात्र 07 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। जिलाधिकारी द्वारा तत्क्षण प्रबंधक,जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिया गया कि राजेश शर्मा को स्टार्टअप जोन में उद्यम शुरू करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा उक्त दंपति की काफी सराहना की गयी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap