Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:56 AM

नाबालिक का किया गया अपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

थाना क्षेत्र की एक गांव से एक नाबालिक का अपहरण कर लिया गया,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना 18 अप्रैल की बताई गई है।मामले में, नाबालिक के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसमें नौतनवा केआजादअंसारी, सहितअलीअहमदअंसारी, सफी अहमद,जलेबीअंसारी गुलरेजअंसारी कोआरोपी बनाया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नाबालिग सुबह से गायब हो गई, सगे संबंधियों,इष्ट मित्र के किया खोजने पर कहीं भी इसकाआता पता नहीं चल सका। नाबालिग के पिता ने संवाददाता को बताया कि आरोपी, आजाद अंसारी ने उसकी बेटी से बातचीत करने, सूचना देने हेतु मोबाइल खरीद कर दिया था। इस घटना से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है किआरोपी पूर्व से ही उस नाबालिग का अपहरण करने के लिए तत्पर थे,यही कारण है कि आरोपीआजाद अंसारी ने लड़की को पूर्व से मोबाइल खरीद कर दिया ताकि आसानी से इस लड़की से संपर्क किया जा सके, उसका अपहरण किया जा सके।

India khabar
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap