Tranding
Thu, 11 Jun 2026 04:45 AM

गुरुद्वारा जटाशंकर मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी रोष।

नगर निगम और वार्ड पार्षद की उदासीनता पर भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने जताई गहरी चिंता, आंदोलन की चेतावनी

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शहर की प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर गुरुद्वारा जटाशंकर मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।इस गंभीर समस्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय वार्ड पार्षद की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस मार्ग की सुध लेने और जनहित में अविलंब ठोस कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

जारी बयान में अशफाक हुसैन मेकरानी ने कहा कि गुरुद्वारा जटाशंकर शहर की एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है, जहां प्रतिदिन सुबह से रात तक सभी धर्मों और वर्गों के श्रद्धालुओं का भारी आवागमन रहता है। धर्मशाला बाजार से आगे बढ़ने पर सबसे पहले यही ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड़ता है, लेकिन वर्तमान में चल रहे विरासत गलियारा निर्माण कार्य के बाद से इस पूरे मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय और नारकीय हो चुकी है। इसका खामियाजा केवल गुरुद्वारा प्रबंधन ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे मोहल्ले और निकट स्थित शिव मंदिर को भी भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि वाटर सप्लाई तथा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के नाम पर सड़क को जगह-जगह खोदकर बदहाल छोड़ दिया गया है। टूटी सड़क, गहरे गड्ढे और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर आम नागरिकों व श्रद्धालुओं के लिए भारी मुसीबत का सबब बने हुए हैं। पहले से ही संकरी सड़क पर विद्युत विभाग द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही एक बड़ा विद्युत पैनल स्थापित कर दिया गया है, जिससे राह पूरी तरह बाधित हो गई है और बड़ी गाड़ियों का प्रवेश असंभव हो चुका है।आगामी बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेगी।मंच के अध्यक्ष ने नगर निगम गोरखपुर और वार्ड पार्षद से मांग की है कि गुरुद्वारा जटाशंकर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर कूड़े के ढेरों को हटाया जाए और मुख्य प्रवेश द्वार के सामने राह बाधित कर रहे विद्युत पैनल को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार विभागों ने शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की, तो मंच स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

संपादक महोदय,कृपया इस जनहित से जुड़ी गंभीर समस्या को अपने सम्मानित समाचार पत्र में प्रमुखता से स्थान देने का कष्ट करें।

अशफाक हुसैन मेकरानी (संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय सर्वधर्म एकता मंच)

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap