Tranding
Sun, 10 May 2026 04:42 PM
अपराध / May 09, 2026

मोबाईल फोन से ऑनलाइन 2 लौटरी टिकट विक्रेता पकड़ाया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर के मीनाबाजार में मोबाइल फोन के जरिएऑनलाइन लॉटरी टिकट बेचने,खेलने की सूचना पर नगर पुलिस ने मीनाबाजार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस वहां से दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। नगरअध्यक्ष,धीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुजरी तुरहाटोली निवासी, संतोष कुमार और नगर थाना क्षेत्र के नाजनीन चौक निवासी,मोहम्मदशौकत को गिरफ्तार कर लिया,उनके पास से दो मोबाइल फोन, ₹4000 नगद,दो नोटबुक जप्त किया गया है। पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर भी मिला है,जिनकी जांच चल रही है।पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिकअभिरक्षा में भेजने की तैयारी चल रही है। नगर थानाअध्यक्ष ने खुद के बयान पर प्रार्थमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाददाता को नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बहुत लंबे समय से मीनाबाजार के पासऑनलाइन लॉटरी खेलने का धंधा चल रहा था। मोबाइल फोन के जरिए धंधेबाज लॉटरी का कारोबार कर रहे थे,टिकट बेच रहे थे।पुलिस काफी दिनों से इसका पता लग रही थी,इस धंधा करने वाले को पकड़ने के फिराक में लगी थी,पकड़ में नहींआ रहे थे,पुलिसअपनी जाल बिछाकर इन लोगों की तलाश कर रही थी,मगर ऑनलाइन कारोबार होने के कारण जल्दी पकड़ में नहीं आ रहे थे।अंत में पुलिस ने दो धंधेबाजों को मीनाबाजार से पकड़ कर पूछताछ करना शुरू कर दी है,इनके पास से नोटबुक भी मिला है,जिसमें सबों का मोबाइल नंबर दर्ज है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap