Tranding
Sun, 10 May 2026 04:46 PM

एम. ए. एकेडमी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई गई।

पढ़ाई इतनी शांति और लगन से करो कि सफलता आपके कदम चूमे, और शोर मचा दे : राजकुमार शर्मा

सतीश चन्द्र

  गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

हर साल की तरह इस साल भी एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में राष्ट्रगान के रचयिता पंडित रवींद्रनाथ टैगोर जी जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य अतिथि सनराईज़ एकेडमी मोहरीपुर के प्रबंधक आदरणीय राजकुमार शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पढ़ाई इतनी शांति और लगन से करो कि सफलता आपके कदम चूमे, और शोर मचा दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने विद्यालय प्रबंधन कमेटी को इस तरह के सभी ऐतिहासिक महापुरुषों को याद रखने व उनकी जयंती के अवसर पर सफल आयोजन करने के लिए मुबारकबाद पेश किया। 

 कार्यक्रम का सफल संचालन डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया और सभी बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर जी के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन व उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं और सभी बच्चे उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap