Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:33 PM

शेरघाटी एवं टिकारी अनुमंडल को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग जल्द हो पूरी - कॉंग्रेस

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिला अंतर्गत सूबे के सबसे बड़े अनुमंडल शेरघाटी तथा टिकारी को रेलवे लाइन से जोड़ने की वर्षो पुरानी मांग को जल्द पूरी करने हेतु कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया है। मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि आज से 27 वर्ष पहले तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री नीतीश कुमार ने शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज में महती सभा को संबोधित करते हुए गया डालटेनगंज भाया शेरघाटी , बांकेबाजार, इमामगंज , डुमरिया रेलवे लाइन बिछाने की घोषणा किए थे, जिसे बाद में 2009 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव इसके लिए शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल में इसका शिलान्यास भी किया तथा इसके लिए रेल बजट में 550 करोड़ की घोषणा भी की गई। परंतु आज 15 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई प्रोग्रेस नहीं हुआ है।दूसरी ओर, सूबे के ऐतिहासिक, गौरवशाली टिकारी अनुमंडल जहां राज्य का पहला दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, ऐतिहासिक टिकारी किला, केशपा का प्रसिद्ध मंदिर होने के कारण यहां के लोग वर्षो से गया, टिकारी,कोंच, कुर्था , अरवल, बिहटा, जहानाबाद आदि से रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों अनुमंडल को रेलवे लाइन से जोड़ने से अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया जिला का विकास और तेजी से होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap