Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:26 AM

राजेन्द्र कुमार घोष का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय ने शोक सभा का किया आयोजन। 

लखीसराय, बिहार। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय इकाई के तत्वाधान में प्रभात खबर कार्यालय के प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय जिला अध्यक्ष सुनील कुमार एंव संचालन जे पी सिंह ने किया। 

इस शोक सभा के आयोजन पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकार साथियों के द्वारा दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र कुमार घोष उर्फ बच्चन जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवगंत पत्रकार राजेंद्र कुमार घोष उर्फ बच्चन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा दिवगंत पत्रकार राजेंद्र कुमार घोष उर्फ बच्चन जी एक साहसिक ईमानदार पत्रकारों के रूप में उनकी एक पहचान थी। लगभग 30 साल से स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता कर उन्होंने एक मिसाल कायम किया। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

इस शोक सभा में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव विश्वनाथ कुमार गुप्ता, राजीव मुरारी सिंह, संतोष पांडेय, अमलेश पांडेय, जेपी सिंह, चंदन मिश्रा, आलोक कुमार सहित अन्य पत्रकार गण शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap