Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:05 PM
राजनीति / Apr 19, 2024

बिठूर विधानसभा में घूम-घूम कर प्रत्याशी ने भाजपा के लिए मांगे वोट।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर उत्तर प्रदेश।

अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बिठूर विधानसभा के जरिगांव, नकटू, छत्तापूर्वा धरमंगदपुर, भिसार, पकरी में कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ जनसंपर्क व बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। प्रत्याशी भोले ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने किसान निधि के द्वारा किसानों की, मुफ्त गैस सिलेंडर द्वारा महिलाओं की, आयुष्मान कार्ड देकर लोगों के स्वास्थ्य की व मुफ्त राशन देकर करोड़ों करोड़ जनता जिसको वह अपना परिवार समझते हैं उनकी चिंता की। भ्रमण बैठकों के दौर के बाद सायंकाल संतों, श्रद्धालुओं के साथ गंगा आरती कर संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत कृष्ण दास, किसन मिश्रा, पूर्व विधायक आर पी कुशवाहा, विमल तिवारी, रूपनारायण तिवारी, दिनेश बाजपेई, दिग्विजय सिंह, गोविंद कुशवाहा साथ रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap