Tranding
Thu, 28 May 2026 03:08 AM

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला करके आरोपी को छुड़ा लिया,काफी संख्या में लोग पुलिस टीम पर हमला करकेआरोपी को छुड़ाने में लग गए,इस दौरान भीड़ ने पुलिस से धक्कामुक्की की। संवाददाता को पता चला है कि घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस ने रीठा महतो को हिरासत में लिया था,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुवरवा गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी इकट्ठा हो रहे हैं, किसी बड़ी घटना कोअंजाम देने वाले हैं।सूचना केआधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची,जांच पड़ताल शुरू की सत्यापन के दौरान पुलिस ने रीठा महत्व नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, उसे पुलिस वाहन में बैठाया,भीड़ ने पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया।भीड़ ने पुलिस कार्रवाई का विरोध कर घेर लिया। आरोपी को पुलिस से रास्ते से छुड़ा लिया।पुलिस कार्रवाई के विरोध करने, आरोपी को छुड़ाने केआरोप में 20 लोगों को नामजद अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है,तथा सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap