Tranding
Wed, 27 May 2026 01:07 AM

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 02 जेसीबी व 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 जेसीबी मशीन एवं 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में ग्राम नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन में प्रयुक्त 02 जेसीबी मशीन तथा 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

सीज किए गए सभी वाहनों को थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap