नगर पंचायत पनियरा में 3 मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विधायक ने विकास में सहभागिता की अपील
करुणाकर राम त्रिपाठी
पनियरा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत पनियरा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 319 पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जबकि शपथ दिलाने की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नव-नियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत पनियरा के समग्र विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने नगर के विकास में जनभागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उमेश चंद्र जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव द्वारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, अंगद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सभासद राम नरेश निराला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, शुभम, अरुण जायसवाल, रामानंद सिंह, सतेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, राजेश पाल, कार्यालय लिपिक मनोज पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार सिंह, गिरिजेश कुमार, आशीष जायसवाल सहित समस्त नगर पंचायत कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।