Tranding
Thu, 16 Apr 2026 04:20 AM

अपराधियों का तांडव: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी से कैश की लूट

तीन राउंड फायरिंग करते हुए फरार 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया ।गया में एक बार फिर से अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला के समीप दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी में लूट की गई है। सीएसपी संचालक द्वारा गुरुवार को केंद्र को खोला गया था।इस बीच 11 बजे के आसपास बाइक से आए तीन अपराधी ग्राहक बन कर आए थे। अपराधियों ने सीएसपी संचालक शिवभूषण सिंह से पूछा कि हमें कैश निकालना है।इस पर संचालक ने कहा कि अभी कैश नहीं है। यह सुनते ही अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल सटा दिया।वहीं स्टाफ को भी हथियार के बल पर कब्जे में लिया। इसके बाद दराज का चाबी लेकर सारे कैश लूट लिए।भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें सीएसपी का स्टाफ बाल-बाल बच गया। फायरिंग करते अपराधी मौके से भाग निकले।घटना की जानकारी होने के बाद शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।लूट की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap