Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:56 PM

रालोजपा ने की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक।

रिपोर्ट: मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ (वैशाली)राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महुआ की बूथ सशक्तिकरण, डाटा प्रबंधन एवं हर बूथ दस यूथ अभियान को लेकर महुआ स्थित एक भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने किया।वही कार्यकताओं ने रालोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को पुनः प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व बिहार प्रभारी अनिल चौधरी एवं महुआ प्रभारी रंजीत पासवान ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर तक की तैयारी की समीक्षा किया।दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने भी बूथ मैनेजमेंट को लेकर अहम जानकारी दिया साथ ही पार्टी का सिंबल सिलाई मशीन छाप को लोगो तक पहुँचाने एवं प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,रालोजपा नेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री,प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह,रालोजपा नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर पासवान,प्रभात पासवान,रत्नेश कुमार राज,चंदन कुमार,सनोज ठाकुर,धर्मेंद्र पासवान, सोनेलाल पासवान,सीताराम पासवान, रवींद्र पासवान,विनय सिंह,खोभारी राय,राम सिंह पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap