Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:46 AM

बेतिया और नरकटियागंज स्टेशन पर एटीवीएम फैसिलिटेटर के पद पर तैनात होंगे कर्मी।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार ।

रेलवे विभाग के समस्तीपुर मंडल के द्वारा बेतिया और नरकटियागंज स्टेशन पर टिकट कटाने के भीड़ को देखते हुए इन दोनों स्टेशनों पर एटीवीएम स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। इसको चलाने के लिए एटीवीएम फैसिलिटेटर के पद पर कर्मी भी बहाल किए जाएंगे,जिससे रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इन मशीन के जरिए यात्रियों को टिकट कटाने के लिए लाइन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा,सिर्फ मशीन के सामने खड़ा होकर टिकट मांगने पर टिकट मिल जाएगा। इन मशीनों को चलाने के लिए अब रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को संविदा पर बहाल किया जाएगा। नरकटियागंज स्टेशन पर मशीन को संचालित करने के लिए चार फैसिलिटेटर और बेतिया में लगे एक पर दो फैसिलिटेटर की बहाली की जाएगी,यात्रीजनों को सुविधा देने के लिए और आसानी से टिकट उपलब्ध हो जाए,इनकी मदद के लिए 14 लोगों को बहाली की जाएगी,इसके लिए रेल विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इस काम को करने के लिए 3% कमीशन पर सुविधाकर्मी बहाल किए जाएंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap