शांतिप्रिय माहौल में ईद के त्योहार को मनाकर भाईचारे का पैगाम दें - मोहम्मद रजी
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इंसान के जीवन में त्योहार खुशियों की बहार लेकर आते हैं। ऐसे में सभी को एकता और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाना चाहिए। यह ख्यालात मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने देशवासियों को ईद की अग्रिम बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि ईद और होली का त्योहार सभी के जीवन में मिठास और खुशबू से सराबोर कर देने वाला होता है। रजी ने कहा कि पूरी दुनिया में उथल-पुथल चल रहा है, सारे लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में सारे धर्मावलंबियों के लोगों को मिलकर अपने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में दुआएं मांगने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत सदियों से मेल-मिलाप और एकता के लिए जाना जाता है। रजी ने कहा कि अभी होली का पर्व बीता है, सभी एकजुट होकर होली के रंग में शामिल होकर खुशियां बांटी हैं। उन्होंने कहा कि ईद को भी इसी तरह से शांतिप्रिय माहौल में मनाकर भाईचारे का पैगाम देने की प्रबलता को आगे बढ़ाने में सहायक बनकर त्योहार को मनायें।