Tranding
Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM
अपराध / Jan 17, 2026

अनियंत्रित डंपर ने रेलिंग तोड़ सास बहू को कुचला, मौत।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

नेशनल हाईवे 2 निर्माण में लगी एक डंपर ने संतुलन को देने के कारण रेलिंग तोड़ते हुए एक घर में घुस गई और वहां बैठी सास बहू को कुचल डाला जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेतरिया गांव की है, जहां आज देर शाम 5:00 बजे के करीब घटना घटित हुई है। घटना के बाद घंटों जीटी रोड बाधित रहा। मृतक तेतरिया गांव के ही रहने वाले विजय प्रसाद की मां एवं पत्नी थी। जिनका नाम सोना देवी ( 75 वर्ष) एवं सुषमा देवी (45 वर्ष) बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को शाम 5:00 बजे के करीब सड़क निर्माण में लगे एक सीमेंट ढोने वाली डंपर तेतरिया गांव के निकट अपना संतुलन खो देने कारण अनियंत्रित हो गया है और रेलिंग को तोड़ते हुए घर के निकट घुस गया ।इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य ट्रक ने भी जोरदार टक्कर मार दी है।जिसमें वाहन का चालक भी जख्मी हो गया है घटना की सूचना पाकर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण परीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल गया भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में लगी वाहन ने काफी अनियंत्रित तरीके से काम कर रही है जिसका नतीजा सामने आया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap