बाराचट्टी के जयगीर में हो रहे स्ट्रॉबेरी की खेती, औरंगाबाद से परिभ्रमण को पहुंचे 42 किसान।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
नाबार्ड एवं जिला उद्यान विभाग से जिले के बाराचट्टी प्रखंड के जयगीर में हो रहे स्ट्रॉबेरी की खेती को देखने के लिए औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत उम़गा वाटरशेड से चयनित 42 किसान यहां पहुंचे। जिन्होंने कम पानी में ड्रीम सिंचाई पद्धति से करीब साढ़े 4 एकड़ में हो रहे स्ट्रॉबेरी की खेती का अवलोकन किया। स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे मौके पर मौजूद प्रगतिशील किसान मुन्ना प्रजापति ने बताया कि इस खेती में ड्रिप सिंचाई पद्धति के साथ-साथ मल्चिंग कवर लगाकर स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। इस प्रोजेक्ट से खेतों की नमी लंबे समय तक बरकरार रखी जाती है तथा खरपतवार नहीं के बराबर होता है। इससे किसानों के लागत खर्च में कमी आती है। वहीं ग्रामीण जल छाजन समिति के अध्यक्ष रामसेवक साव ने किसानों को बताया कि यह परियोजना को वित्तीय सहयोग नाबार्ड एवं जिला उद्यान विभाग,गया के द्वारा की जा रही है,जो कम समय में जलवायु के अनुकूल खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस परियोजना का नाम के. एफ़.डब्ल्यू स्वायल प्रोजेक्ट जयगीर के नाम से जाना जा रहा है। परिभ्रमण में आए किसानों ने नाबार्ड द्वारा निर्मित नाला बांध, चेक डैम, आहार की गहरीकरण व वृक्षारोपण आदि का भी मुआयना किया।