Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:07 PM
धार्मिक / Dec 21, 2025

सुन्नी दावते इस्लामी के इज्तेमा में 24 को देशभर से आएंगे इस्लामी विद्वान।

-देश व समाज की तरक्की और खुशहाली पर इस्लामी विद्वान जयपुर में करेंगे मंथन।

-ख्वाजा गरीब नवाज की जीवनी व सुफिज्म पर इस्लामी विद्वान साझा करेंगे विचार।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

सुन्नी दावते इस्लामी की ओर से 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं 814वां उर्से ख्वाजा गरीब नवाज समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें देशभर से इस्लामिक विद्वान आएंगे तथा विषयवार व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम आयोजक मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी ने बताया कि 24 दिसंबर को शाम 7 बजे आरएसी रोड, तोपखाना घाटगेट पर आयोजित जश्ने गरीब नवाज मुफ्ती-ए-जयपुर शहर मौलाना मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी की सरपरस्ती में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सुन्नी दावते इस्लामी के अमीर मौलाना मुहम्मद शाकिर अली नूरी (मुम्बई) ख्वाजा गरीब नवाज की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।

मुख्य वक्ता अल्हाज मौलाना सय्यद अमीनुल कादरी साहब (मालेगांव) इस्लाम की बुनियादी व अखलाकी तालीम को आम करना और समाज में मॉडर्न एजुकेशन पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। इसी प्रकार अल्हाज मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब (जयपुर) हिंदुस्तान सूफी विचारधाराओं औलिया अल्लाह ख्वाजा गरीब नवाज के मानने वालों का है इसमें सूफी विचार व औलिया अल्लाह की सुफिज्म शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को समाज सेवा के कामों के लिए जागरूक करना, देश व समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करना संबंधी विषय पर विस्तार से व्याख्यान देंगे। इज्तेमा की निजामत मौलाना कारी वली मुहम्मद शेरी करेंगे। कारी जाहिद हुसैन नूरी की कयादत में आयोजित इस सुन्नी इज्तेमा का सलातो सलाम व खुसूसी दुआ के साथ समापन होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
56

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap