Tranding
Mon, 07 Jul 2025 09:41 AM

थाना सोनौली व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा द्वारा भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ शराब/हेरोईन की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली व SSB की संयुक्त टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अवैध तस्करी, से वहद ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से 02 नफर अभियुक्तगण 1.भूपेन्द्र कुमार पाण्डे पुत्र रविन्द्र कुमार पाण्डे निवासी वार्ड न0 4 शुध्दोधन गाउपालिका थाना लवनी कपिल वस्तु नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 23 वर्ष था 2.नूर मोहम्मद नाऊ पुत्र मून्ताज नाऊ निवासी शुध्दोधन गाउपालिका 4 कपिल वस्तु नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 22 वर्ष को अवैध नशीली दवाओं BUPRENORPHINE INJECTION 190 एम्पुल, DIAZEPAN INJECTION 200 एम्पुल, PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE INJECTION 200 व 01 अदद मो0सा0 बजाज डिस्कवर वाहन संख्या लू 23 प 2063 के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 68/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0न्या0 महराजगंज रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम -

1-उ0नि0 अरविन्द कुमार

2-उ0नि0 शक्ति सिंह

3-हे0का0 उपेन्द्र गौड़

S.S.B टीम

1- सहायक सेनानायक गुलाब यादव

2- उप निरीक्षक एन जी मिलान सिंह

3- मुख्य आरक्षी राकेश अरविन्द राव सोनवाने,

4-आरक्षी रामसिंह गढ़वाल,

5-आरक्षी विष्णु सिंह

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap