Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:09 PM

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन कीर्तन को पुलिस ने रोका,हुआ हंगामा खड़ा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय बानुछप्पर थाना क्षेत्र के तत्वटोली में,जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान के छठियार कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पूजा स्थल पर बज रहे भजन को पुलिस ने रोक दिया। मौके पर मौजूद 6 बच्चों को साथ दुर्व्यवहार किया।पूजा पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन होता आ रहा है, इसको लेकर ग्रामीणों का कहना था कि दशकों से तत्वटोली में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा पाठऔर भजन कीर्तन का आयोजन होता रहता है,इस वर्ष भी परंपरा अनुसार पूजा की अनुमति थानाअध्यक्ष से ली गई थी,अनुमति में साफ कहा गया था कि पूजा में कोई आपत्ति नहीं होगी,इसी के अंतर्गत कार्यक्रम में बाजा बज रहा था,तभी पुलिस मौके पर पहुंची,साथ ही डीजेऔर बाजा बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के पुरुष और महिलाएं आक्रोशित हो उठे और थाने का घेराव कर थानाअध्यक्ष से माफी की मांग करने लगे। बानूछप्पर थानाअध्यक्ष,बबलू यादव ने ग्रामीणों के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पूजा पाठ या बच्चों से दुर्व्यवहार जैसे कोई बात नहीं हुई है,केवल डीजे बजाने पर रोक लगाई गई थी,क्योंकि इसके लिए अनुमति नहीं थी। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों को समझा-भुजाकार शांत कराया गया।एसडीपीओ,विवेक दीप ने कहा कि घटना का स्वरूप को ग्रामीणों द्वारा बताएं अनुसार नहीं है।डीजे बजाने परआपत्ति थी,इसी को लेकर ग्रामीण थाना पहुंचे थे,जिनको समझा बुझकर कर वापस कर दिया गया।अभी वहां शांति बनी हुई है।

India khabar
73

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap