Tranding
Fri, 29 May 2026 04:36 AM
अपराध / Apr 18, 2023

नगर निगम के चुनावी रंजिश में पूर्व उप मुखिया को रॉड,लाठी डंडा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चुनावी रंजिश को लेकर पर्व में हुए बेतिया नगर निगम के वार्ड नंबर 41 में हुए चुनाव में विजई हुए प्रत्याशी ने अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर संत सरैया के पूर्व उप मुखिया गणेश पटेल उम्र 33 वर्ष को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया,स्थानीय ग्रामीणों ने उसको इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती किया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान मृतक ने बताया था कि वह नौतन के थाना प्रभारी से मिलकर अपने घर मांस खरीद कर लौट रहा था, तभी खड्डा बाजार के पास नगर निगम के वार्ड नंबर 41 से विजय पार्षद प्रत्याशी,सनसरिया निवासी, अंबेडकर पटेल दिनेश पटेल ऋतिक कुमार,मोहन प्रसाद और संदीप पटेल ने मिलकर रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, इस वारदात को अंजाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बगही बाजार के पास किया क्या।

स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि वर्ष 2016 में संसारिया क्षेत्र से अंबेडकर पटेल मुखिया में और गणेश पटेल कुटिया में निर्वाचित हुए थे। तभी से दोनों मैं नहीं पड़ती थी और दोनों एक दूसरे को देख लेने का कार्यक्रम तैयार किए हुए थे। बेतिया नगर निगम के अभी हाल ही में हुए चुनाव में वार्ड नंबर 41 से दोनों प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे,मगर अंबेडकर पटेल की जीत हो गई,और गणेश पटेल हार गए थे। सानिया ग्रामीणों ने स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन किया, तथा नौतन बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया,पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नए सदर एसडीपीओ,महताब आलम पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को बहुत समझाया बुझाया और मामले को शांत कराया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap