Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:31 AM

केंद्रीय विद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय महराजगंज के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन आज मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धनेवा धनेई में किया गया।

जनपद महराजगंज में शिक्षा के ख्याति प्राप्त केंद्रीय विद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज केंद्रीय विद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने केंद्रीय विद्यालय फीता काटकर किया। उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण करने के साथ ही प्रथम सत्र के छात्र–छात्राओं को मेहनत के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर उपस्थित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के रूप जनपद को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध केंद्रीय विद्यालय कि शुरुआत हो रही है। केंद्रीय विद्यालय भारत ही नहीं विश्व में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह जिले के लिए बहुत बड़ी बात है कि महराजगंज भी केंद्रीय विद्यालय की मजबूत कड़ी का हिस्सा बन गया है। अभी विद्यालय का संचालन अस्थाई तौर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किया जा रहा है, लेकिन आने वाले एक–डेढ़ सालों में जनपद को बेहद उच्च कोटि का व्यवस्थित और सुदृढ़ अवसंरचना युक्त विद्यालय उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में अत्यंत दक्ष एवं प्रशिक्षित शिक्षक होते हैं, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को देते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय प्रबन्धन को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी समय में विद्यालय को जिस प्रकार के भी सहयोग और सहायता कि आवश्यकता होगी जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ें और जनपद व अपने माता–पिता का नाम रोशन करें।

महराजगंज जनपद में लंबे से से केंद्रीय विद्यालय के स्थापना की मांग की जा रही थी लेकिन उसका सपना अब जाकर पूरा हुआ है। केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति के एक महीने के भीतर ही करीब डेढ़ सौ बच्चों की नामांकन प्रक्रिया पूरा करते हुए पांच कक्षाओं सहित स्टाफ रुम, कंप्यूटर कक्ष और हाल का निर्माण कर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पांच तक का अध्यापन कार्य शुरू किया गया है। केंद्रीय विद्यालय संभाग वाराणसी के उपायुक्त डॉ अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विधिवत केंद्रीय विद्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया गया है। दिनांक 11 जुलाई से नवप्रवेशी बच्चे केंद्रीय विद्यालय में पठन–पाठन का कार्य शुरू करेंगे।

इस अवसर पर डॉ अजय कुमार मिश्र उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बैरिस्टर पाण्डेय प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स गोरखपुर सहित अभिभावक व नवप्रवेशी बच्चे उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap