Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:45 AM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बधाई देते हुए झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना तो शुरुआत है, सरकार पत्रकार हित में और कार्य करेगी।

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं उनकी टीम को बधाई दी। 

रांची, झारखंड।

 इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त पिंटू झारखंड सरकार शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के बुलाने पर उनके आवास पहुंचे। जहां प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त पिंटू ने प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू करने पर उन्हें एवं झारखंड सरकार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से धन्यवाद दिया। जिस पर उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो शुरुआत है प्रदेश सरकार पत्रकार हित के लिए और कार्य करेगी। श्री महतो ने आगे कहा कि जैसे आप पत्रकार बंधुओ के लिए काम कर रहे है, आगे भी करते रहे। उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap