Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

नगर मेंअवैध एक नंबरया लॉटरी धंधा का बढ़ता आतंक, पुलिस बना मूकदर्शक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नगर पुलिस प्रशासन इन दिनों अवैध एक नंबरया लॉटरी का धंधा करने वालों से अपनी कमाई का कामधेनु गाय बना लिया है,नगर पुलिस प्रशासन इन लोग को सड़क के किनारे और गलियों में धंधा करते हुए देखकर भी मुंह मोड़ ले रही है, आंख चुरा रही है, जिससे पिल्लू का धंधा चरम सीमा पर पहुंच गया है,उनकी कमाई का 30% हिस्सा पुलिस प्रशासन ले रही है,जिससे इन लोगों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है, पुलिस से डरने के बजाय उनके सामने ही खड़ा होकर लेनदेन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की छुट्टी पर सावड़िया निशान खड़ा हो रहा है यह धंधा कैंसर की तरह पूरे शहर के गलियों,चौक चौराहा पर फैल गया है। नगर पुलिस प्रशासन अगर इस पर अभिलंब नियंत्रण नहीं कर पाएगी तो स्थानीय विधायक सांसद विधान पार्षद स्थानीय नगर निगम पार्षद अपने-अपने स्तर से,लोकसभा,विधानसभा, विधान परिषद,मुख्यमंत्री, डीजीपी,नगर निगम के कार्यालय में बेतिया पुलिस प्रशासन के विरोध मेंआवाज उठाएंगे तभी जाकर बेतिया पुलिस प्रशासन की आंख खुलेगी और इससे संबंधित पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी का क्रियाकलाप हो जाएगा, तभी ही इसअवैध एवं कैंसर जनित फैले हुए इस एक नंबरया लौटरी का धंधा काअंतिम संस्कार हो सकेगा। पुलिस प्रशासन की अनदेखी से ही ऐसा हो रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap